फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teenager raped by taking her to hotel on the pretext of roaming

घुमाने के बहाने होटल में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म

Fri, 15 Apr 2022 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped by taking her to hotel on the pretext of roaming
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में किरायेदार ने घुमाने के बहाने ले जाकर मकान मालिक की नाबालिग बेटी (15) से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर एनआईटी महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

किशोरी ने पुलिस को बताया कि इमरान उनके मकान में किराये पर रहता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। एक अप्रैल को आरोपी उसको घुमाने के बहाने अपने साथ डबुआ स्थित एक ओयो होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और घर छोड़ दिया। किशोरी ने आरोपी की हरकत अपनी दादी को बता दी। दादी पीड़िता को लेकर महिला थाने एनआईटी पहुंची। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शादी से मना करने पर अश्लील वीडियो की वायरल, गिरफ्तार
फरीदाबाद। महिला थाना सेंट्रल की टीम ने सोशल मीडिया पर युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद तैय्यब उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला है। आरोपी मीट की दुकान चलाता है। आरोपी की पीड़िता से फेसबुक के माध्यम से करीब तीन साल पहले पहचान हुई थी। उस समय पीड़िता 12वीं की छात्रा थी। आरोपी ने बातचीत के दौरान लड़की से फोटो और वीडियो मंगवा ली थी। कुछ समय बाद युवती के परिजनों ने रिश्ता तय कर दिया। इधर, आरोपी भी बार-बार युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। लड़की ने आरोपी से कहा कि रिश्ता तय हो चुका है। आरोपी ने कहा कि बात करनी बंद की तो उसके फोटो-वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी ने धमकी दी कि युवती की शादी तुड़वा देगा। एक दिन आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो लड़की के भाई के फोन पर भेज दी। युवती की शिकायत पर महिला थाना सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर गीता, एएसआई अजय, सिपाही सुनील व संजय की टीम ने आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पाली क्रेशर जोन में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी रिकेश को क्राइम ब्रांच एनआईटी ने गिरफ्तार कर महिला थाना एनआईटी को सौंप दिया है। आरोपी को बदरपुर बॉर्डर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी राकेश उर्फ रिकेश मूलरूप उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। पाली क्रेशर जोन के पास झुग्गी में रह रहा था। बच्ची के माता-पिता मजदूरी पर गए थे। बच्ची के रोने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी दिल्ली से गांव के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed