{"_id":"6ac3f4f79e003398a003afe8","slug":"teenager-dies-after-falling-into-artificial-lake-in-sirohi-while-taking-a-selfie-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81947-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेल्फी लेते समय सिरोही कृत्रिम झील में गिरने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेल्फी लेते समय सिरोही कृत्रिम झील में गिरने से किशोर की मौत
विज्ञापन
झील में सेल्फी लेते समय पानी में गिरा 17 वर्षीय किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र के सिरोही गांव स्थित झील के पास रविवार शाम सेल्फी लेते समय एक किशोर गहरे पानी में गिर गया। घटना के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन सोमवार देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
झील में गिरे किशोर की पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी 17 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है। अर्जुन का परिवार सिरोही गांव में किराए के मकान में रहता है। अर्जुन रविवार शाम करीब पांच बजे अपने दोस्त के साथ झील की तरफ गया था। वहां सेल्फी लेते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह झील के गहरे पानी में जा गिरा। साथी के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी देर रात करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम के जरिए मिली। रात में ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कतें आईं। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से झील में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। झील की गहराई अधिक होने के कारण तलाश में सावधानी बरती जा रही है।
लापरवाही पड़ रही भारी, चेतावनी को भी कर रहे नजरअंदाज
झील के आसपास गहरे पानी के खतरे को लेकर प्रशासन द्वारा चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और पुलिस पेट्रोलिंग भी की जाती है। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही झील के पास पहुंचे युवकों को खदेड़ने के लिए उठक-बैठक कराकर दौड़ाया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बावजूद लोग चेतावनी को नजरअंदाज कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।