फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teenage girl taken to mosque, pressured to convert, molested when she resisted

Faridabad News: किशोरी को मस्जिद में ले जाकर धर्म बदलने का दबाव, विरोध पर छेड़छाड़

Sat, 27 Sep 2025 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl taken to mosque, pressured to convert, molested when she resisted
पिता की शिकायत पर मौलवी गिरफ्तार, दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज, गांव में पुलिस बल तैनात
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की मस्जिद में किशोरी को ले जाकर उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया गया। लड़की के चीखने-चिल्लाने पर पहुंचे पिता अपनी बेटी को किसी तरह छुड़ा कर बाहर ले आए। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मौलवी सलमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। एक किशोर को अभिरक्षा में लिया गया है। पूर्व सरपंच अय्यूब खान, जक्की अहमद मास्टर, शाहजहां, रिजवान, दो महिलाएं और एक अन्य की तलाश है। वहीं, गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि 25 सितंबर शाम को वह टीवी ठीक कराने के लिए पलवल गए थे। उनकी पत्नी दूध लेने गई थी। इसी बीच गांव का एक मुस्लिम युवक उनके घर आया और उनकी 16 वर्षीय बेटी से कहा कि मौलवी ने मस्जिद में बुलाया है। नाबालिग उसके साथ चली गई। शाम करीब छह बजे जब पिता घर लौटे तो बेटी घर पर नहीं मिली। उन्होंने गांव में तलाश शुरू की। इसी दौरान बड़ी मस्जिद से बेटी की चीख-पुकार सुनाई दी। पिता ने बताया कि जब वह मस्जिद पहुंचे तो देखा कि मौलवी सलमुद्दीन और एक अन्य युवक उनकी बेटी से झगड़ा कर रहे थे। वहां दो महिलाएं भी धार्मिक पुस्तक लेकर खड़ी थीं और धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया चल रही थी। इनमें से एक महिला उस युवक की मां और दूसरी उसकी पड़ोसन थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने शोर मचाकर बेटी को किसी तरह छुड़ाया और बाहर लाने लगे। तभी मस्जिद के बाहर पहले से मौजूद छह-सात लोग लाठी-डंडे लेकर खड़े हो गए और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन






पीड़िता की काउंसलिंग कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- नरेंद्र खटाना, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed