फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teen dies after being hit by tractor-trolley, uncle injured

Faridabad News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से किशोर की मौत, मामा घायल

Tue, 29 Jul 2025 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after being hit by tractor-trolley, uncle injured
मामा ने पहना हुआ था हेलमेट, किशोर का ट्राली से टकराया सिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव डीग-पहलादपुर की सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से 14 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक 9 वीं कक्षा का छात्र था। वह अपने मामा के साथ बाइक पर सवार होकर से घर वापस लौट रहा था। तभी सड़क पर अचानक से खेतों के बीच से लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली आ गई। थाना सदर पुलिस ने मामा की शिकायत पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 साल का जतिन मूल रूप से प्रहलादपुर गांव का रहने वाला था। उसके पिता की मौत काफी समय पहले बीमारी से हो गई थी। उसके बाद से वह गांव डींग अपने मामा सतबीर के पास मां के साथ रह रहा था। रविवार की रात करीब आठ बजे वह अपने मामा सतबीर के साथ डीग गांव गया हुआ था। दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह डीग और प्रहलादपुर गांव के बीच पहुंचे तभी खेतों के बीच से अचानक एक ट्रैक्टर सड़क पर आ गया जिसके पीछे ट्रॉली में लकड़ियां भरी थीं। जिससे सतबीर की बाइक टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में जतिन का सिर ट्राॅली से टकरा गया। वहीं सतबीर ने हेलमेट पहना हुआ था। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने जनित को मृत घोषित कर दिया। वहीं सतबीर का उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed