{"_id":"6a3c12f76a05150b920918b1","slug":"teachers-can-apply-for-the-national-teachers-award-until-july-13-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73160-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 13 जुलाई तक आवेदन करें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 13 जुलाई तक आवेदन करें शिक्षक
विज्ञापन
- चयनित शिक्षक को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय करेगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले जिले के सरकारी अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत जिला स्तरीय कमेटी भी मापदंडों के आधार पर जिले से अधिकतम 3 सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों के नामों की सिफारिश आगे केंद्र सरकार को भेजेगी।
जिला शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में सभी विद्यालय मुखियाओं को सूचित कर दिया गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूल स्तर पर जो भी शिक्षक इस पुरस्कार के योग्य हैं, उन्हें आवेदन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार की रेस में शामिल होने के लिए जिले के योग्य शिक्षकों को खुद ही ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर स्वयं नामांकन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई तय की गई है। इच्छुक अध्यापक शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
13 जुलाई को आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला स्तर पर गठित विशेष कमेटी फरीदाबाद से आने वाले सभी आवेदनों और अध्यापकों के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच करेगी। शिक्षक के पढ़ाने के अनोखे तरीके, बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम और शिक्षा में उनके नए प्रयोगों को आधार बनाकर ही जिले के 3 सबसे बेहतरीन शिक्षकों के नाम फाइनल किए जाएंगे।