{"_id":"69595386b7e7c2341a0a0cec","slug":"tcs-cricket-club-won-the-match-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59486-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टीसीएस क्रिकेट क्लब ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टीसीएस क्रिकेट क्लब ने जीता मुकाबला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर 88 स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर शनिवार को टीसीएस क्रिकेट क्लब और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। टीसीएस क्लब ने बेहद आसानी से रॉयल क्लब को 21 रन से हरा दिया। टीसीएस ने पहले बल्लेबाजी करते 178 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में रॉयल क्लब की टीम 19.1 ओवर में महज 157 रनों पर ऑल आउट हो गई।
टीसीएस के लिए बल्लेबाजी करते हुए हरीश शर्मा ने 63 रन की पारी खेली। वहीं गौरव नागर ने 23 रन का योगदान दिया। रॉयल क्लब की ओर से हिमांशू ने तीन वहीं जीतू और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी के लिए आई रॉयल की टीम से अभिषेक ने 62 और ध्रुव मंगल ने 19 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका।
टीसीएस के लिए आशीष ने तीन विकेट चटकाए जबकि हंस और हरीश ने दो-दो विकेट लिए। टीसीएस के लिए 63 रनों की शानदार पारी खेलने वाले और दो विकेट लेने वाले हरीश शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं विपक्षी टीम के खिलाड़ी अभिषेक को भी उनके हरफनमौला प्रदर्शन का इनाम मिला। उन्हें फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।