{"_id":"6b01e9bd62b37be64600e4fa","slug":"talent-recognized-at-iti-convocation-ceremony-faridabad-news-c-24-1-gur1002-108019-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आईटीआई के दीक्षांत समारोह में हुनर को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आईटीआई के दीक्षांत समारोह में हुनर को मिला सम्मान
विज्ञापन
सोहना आईटीआई में कौशल दीक्षांत समारोह हुआ आयोजित। विद्यार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र। वि
- सोहना, मौजाबाद और सेक्टर-14 में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बांटे प्रमाणपत्र, जिला स्तर पर प्रथम रहे लक्ष्य सहित मेधावियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सोहना, मौजाबाद और सेक्टर-14 स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित कर प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोहों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रशंसा पत्र और विशेष सम्मान देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, अनुशासन, मेहनत और हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
सोहना आईटीआई में शनिवार को आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह 2026 में उद्योगपति रतन पाल खटाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्थान प्रबंधन ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। समारोह में सभी ट्रेडों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। गुरुग्राम जिले में ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल ट्रेड में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र लक्ष्य को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। नशा मुक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। खटाना ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और अपनी शिक्षा व कौशल से देश की उन्नति में योगदान दे सकते हैं। शिक्षित व्यक्ति समाज में सम्मान प्राप्त करता है।
विज्ञापन
मौजाबाद आईटीआई में पीके इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सुनील कुमार यादव (बलेवा) मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अनुशासन व मेहनत को जीवन का आधार बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवा तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास के बल पर स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं और दूसरों को भी रोजगार देने वाले बन सकते हैं।
व्यावहारिक कौशल का विशेष महत्व-
सेक्टर-14 आईटीआई में प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के डायरेक्टर जनरल आरएल शर्मा और डायरेक्टर डॉ. अंशुल धींगरा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। आरएल शर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक कौशल का विशेष महत्व है। संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि आईटीआई से मिला ज्ञान विद्यार्थियों के भविष्य की मजबूत नींव है। मेहनत और अनुशासन से वे अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रमों में संस्थानों के अनुदेशक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।