फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Swearing in of the victorious Zilla Parishad member in the by-election

Faridabad News: उप चुनाव में विजयी जिला परिषद सदस्य का शपथ ग्रहण कराया

Wed, 09 Aug 2023 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Swearing in of the victorious Zilla Parishad member in the by-election
सीईओ आशिमा सांगवान ने जिला परिषद सदस्य को दिलवाई शपथ:-
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लघु सचिवालय में जिला परिषद सदस्य के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त विक्रम सिंह ने परिषद के सदस्यों को कहा कि वे बिना भेदभाव के जिले के ग्रामीण क्षेत्र में विकास करवाने में अहम भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक विकास के अन्य पहलुओं को भी बिना भेदभाव के करने में अपना पूरा सहयोग दें रहे हैं।

सीईओ आशिमा सांगवान ने बुधवार को लघु सचिवालय में उप चुनाव में नवनिर्वाचित वार्ड नंबर दो की जिला परिषद के सदस्य समरीन को शपथ दिलवाई। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर ने जिला परिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वे लोगों की भलाई के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे और प्रशासन का पूरा सहयोग आप लोगों के साथ है। समारोह में जिला परिषद फरीदाबाद के अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष धर्म चौधरी सहित अन्य जिला परिषद के सदस्य और अधिकारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed