{"_id":"60fd6d078ebc3e57fd78ca28","slug":"sutirtha-will-enter-the-table-tennis-match-today-faridabad-news-noi5955635120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज टेबल टेनिस के मुकाबले में उतरेंगी सुतीर्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज टेबल टेनिस के मुकाबले में उतरेंगी सुतीर्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। टेबल टेनिस खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी सोमवार को अपने अगले मुकाबले के लिए टोक्यो ओलंपिक में प्रदर्शन के लिए उतरेंगी। परिजन व शहरवासियों की निगाहें उनके प्रदर्शन पर हैं। सुतीर्था बीते चार वर्षों से जिले में अस्थायी रूप से जिले में रह रही हैं। सोमवार को सुतीर्था टेबल टेनिस विमन सिंगल में पुर्तगाल की फू यू के साथ राउंड टू का मुकाबला खेलेंगी।
सुतीर्था की मां नीता मुखर्जी कहती हैं कि वह बस बेटी को मीराबाई चानू की तरह देश को गौरवान्वित करते देखना चाहती हैं। उन्हें उम्मीद है कि बेटी स्वर्ण पदक लेकर लौटेगी। सुतीर्था शनिवार को पहले दौर का मुकाबला जीत चुकी हैं। वह दूसरे मुकाबले के लिए सोमवार को एक बार फिर ग्राउंड में उतरेंगी।
ओलंपिक में औद्योगिक नगरी के पांच खिलाड़ी भागीदारी निभा रहे हैं। इनमें दो खिलाड़ी अन्य शहर के हैं, लेकिन फिर भी दोनों का फरीदाबाद से नाता है। पांच खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ी शूटिंग में हैं, जबकि एक टेबल टेनिस और एक खिलाड़ी जेवलिन थ्रो में हैं। इन खिलाड़ियों के बेहतरी के लिए शहर के लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बार 23 जुलाई से जापान के टोक्यो में ओलंपिक खेल शुरू हो चुके हैं। इसमें मीराबाई चानू ने देश के लिए रजत पदक जीतकर सबसे पहला मेडल हासिल किया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब पहले दिन ही देश के किसी खिलाड़ी ने पदक तालिका में नाम बनाया हो। ऐसे में 26 वर्षीय चानू के प्रदर्शन से प्रभावित न सिर्फ अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है बल्कि देश की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।