फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Suspicion of possession of flat, case filed by sending email from London

फ्लैट पर कब्जे का शक, लंदन से ईमेल भेज दर्ज कराया केस

Fri, 16 Jul 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of possession of flat, case filed by sending email from London
फरीदाबाद। लंदन निवासी एक महिला ने पुलिस आयुक्त को ईमेल द्वारा शिकायत भेजकर देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि फ्लैट पर देवर कब्जा करना चाहता है। आरोपी ने घर में रखे कीमती सामान व आभूषण भी चोरी कर लिए हैं। सराय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता महिला रीता मेहतो ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरीदाबाद सेक्टर-37 में उसका एक फ्लैट है। इस फ्लैट पर उसका व देवर के बीच संपत्ति विवाद का मामला अदालत में विचाराधीन है। फ्लैट के एक कमरे पर ताला लगा हुआ था। पीड़िता ने बताया कि फ्लैट में देवर अपने परिवार के साथ रहता है। दावा है कि इस फ्लैट पर मालिकाना हक उसका और उसके पति का है।
विज्ञापन

अदालत में मामला चलने के कारण उसने एक कमरे में अपने कीमती सामान व आभूषण रखे हुए थे। देवर प्रदीप ने 12 जुलाई को उसके पति के पास एक मैसेज भेजा और बताया कि उसके कमरे से चोरी हो गई है। रीता का कहना है कि बिना किसी शोरशराबे के उनके फ्लैट की खिड़की कैसे टूट सकती है। आरोप है कि उनके कमरे पर कब्जा करने की नीयत से उनका सामान चोरी कर लिया गया है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रदीप, धीरज, पूजा व प्रीति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed