फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Surat of community center of Sector-2 exchanged for Rs 1.40 crore

Faridabad News: 1.40 करोड़ रुपये से बदलेगी सेक्टर-2 के सामुदायिक केंद्र की सूरत

Thu, 19 Mar 2026 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Surat of community center of Sector-2 exchanged for Rs 1.40 crore
3 महीने के अंदर केंद्र की बिल्डिंग की सभी खामियों को किया जाएगा दूर
विज्ञापन



सेक्टर व आस पास की कॉलोनी में रहने वाले लोगों को कार्यक्रम करवाने के लिए नहीं होगी कोई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर दो स्थित कम्युनिटी सेंटर की विशेष मरम्मत का काम जल्द शुरू हो जाएगा। यह कार्य तीन महीने के अंदर पूरा होगा। उस कार्य में कम्युनिटी सेंटर की बिल्डिंग की सभी खामियों को दूर किया जाएगा। यह काम पर करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस कार्य को लेकर विभाग की ओर से तैयार शुरू कर दी गई है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से बल्लभगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कुछ सालों पहले चार नए सेक्टरों को बसाया था। उनमें सेक्टर 2, सेक्टर 64, सेक्टर 65 और सेक्टर 62 है। उस समय सेक्टरों में रहने वाले लोगों की संख्या काफी कम थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर कर लाखों में पहुंच गई है। उन सेक्टर में रहने वाले लोगों को शादी व अन्य कार्यक्रम करवाने के लिए कोई परेशानी ना हो। उसके लिए विभाग की ओर से हर सेक्टर में कम्युनिटी सेंटर को बनाया। वह कम्युनिटी सेंटर काफी पुराने होने की वजह से जगह जगह से प्लास्ट टूटने लगा है। उसी के चलते अब विभाग की ओर से उन सेंटरों को मरम्मत करवाया जा रहा है। इसमें सेक्टर दो में बना कम्युनिटी सेंटर है। इसकी बुकिंग एचएसवीपी ऑनलाइन करता है।
विज्ञापन


कम्युनिटी सेंटर की बिल्डिंग की हालत इन दिनों ठीक नहीं है। इस बिल्डिंग का प्लास्टर कई जगह से टूट चुका है। इसके साथ ही खिड़की, दरवाजे व शीशे आदि भी टूटे हुए है। सेंटर की बिल्डिंग को सुधारने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं। अब एचएसवीपी ने बिल्डिंग की स्पेशल रिपेयरिंग की तैयारी शुरू कर दी है। इस काम पर करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये खर्च करेगा। इस पैसे से बिल्डिंग की सभी खामियां दूर हो जाएगी। एचएसवीपी ने टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले महीने काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएसवीपी के एसई संदीप दहिया ने बताया कि जल्द ही कम्युनिटी सेंटर की बिल्डिंग की विशेष मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। काम पूरा करने के लिए तीन महीने का टारगेट तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed