{"_id":"5de7edeb8ebc3e54d5050493","slug":"surajkund-mela-viewers-will-be-able-to-see-culture-of-himachal-faridabad-news-noi477171714","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड मेला : हिमाचल की संस्कृति देख सकेंगे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड मेला : हिमाचल की संस्कृति देख सकेंगे दर्शक
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में इस बार दर्शकों को हिमाचल प्रदेश की हस्तकला, संस्कृति और बेजोड़ शिल्पकला देखने को मिलेगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के साथ ही हरियाणा पर्यटन निगम भी तैयारियों में जुटा हुआ है। हरियाणा पर्यटन निगम मेला परिसर में 60 नई हट्स बनाने जा रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार कर आला अधिकारियों को भेज दिया गया है, उस पर जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
सूरजकुंड में 1 से 16 फरवरी, 2020 तक लगने वाले अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में इस बार हिमाचल प्रदेश बतौर थीम स्टेट शामिल हो रहा है। ऐसे में इस बार मेले में रंगीन हिमाचली टोपी, शॉल और लकड़ी की कलाकृतियां देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। हिमाचल में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जोकि लकड़ी पर नक्काशीदार शिल्प के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। ऐसे में हिमाचली शिल्पकला को बढ़ावा देने के लिए सूरजकुंड मेले में हिमाचल पर्यटन विभाग को 70 हट्स मिलेंगी। हरियाणा पर्यटन निगम थीम स्टेट के लिए अलग जोन तैयार करेगा, जहां सभी शिल्पकार एक साथ अपनी कला प्रदर्शित कर सकेंगे।
हरियाणा पर्यटन विभाग और हिमाचल पर्यटन विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में हट्स की संख्या भी तय की गई। साथ ही पर्यटन निगम करीब 60 नई हट्स बनाने की भी तैयारी कर रहा है। मौजूदा समय में मेला परिसर में करीब 1040 हट्स हैं। नई हट्स बनने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 1100 हो जाएगी। इसके लिए मेला प्राधिकरण ने प्रस्ताव तैयार कर आला अधिकारियों को भेज दिया है और उम्मीद है कि जल्द ही इस पर मंजूरी मिल जाएगी। सूरजकुंड मेले में हिमाचल प्रदेश थीम स्टेट है और उज्बेकिस्तान पार्टनर कंट्री है।