{"_id":"5e3c4e9c8ebc3ee5ee52d14b","slug":"surajkund-mela-mhari-pagadi-main-dekhe-hain-hariyana-se-chodhrahat-faridabad-news-noi490492637","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हारी पगड़ी में दिखै है हरियाणा सी चौधराहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हारी पगड़ी में दिखै है हरियाणा सी चौधराहट
विज्ञापन
फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में हरियाणवी पगड़ी बांधते हुए।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। मेले में आने वाले युवाओं में इस बार खास उत्साह हरियाणा की शान कही जाने वाली ‘पगड़ी’ को बंधवाने के लिए देखा जा रहा है। दरअसल, हिमाचल और हरियाणा दोनों तरह की पगड़ी बंधवाने के लिए चौपाल के पीछे स्टॉल लगाए गए हैं। जहां छोटी सी कीमत देकर दूर-दूर से आए युवा पगड़ी बंधवा रहे हैं। यही नहीं, कुछ सेल्फी ले रहे हैं तो कुछ ग्रुप फोटो भी खिंचवा रहे हैं।
इसके अलावा कई कॉलेजों से आए छात्र पगड़ी बंधवाकर वीडियो भी बना रहे हैं और उसमें डॉयलॉग भी बरबस बोल रहे हैं कि ‘म्हारी पगड़ी में दिखै है चौधराहट’ और ‘म्हारे हरियाणा की शान है म्हारी पगड़ी’ मेले में प्रवेश से थोड़ी ही दूरी पर लगे एक छोटे से स्टॉल पर हरियाणा और हिमाचल दोनों तरह की पगड़ी बांधी जा रही हैं। यहां पचास रुपये में पगड़ी बंधवाकर फोटो खिंचवाया जा सकता है।
वहीं, 250 रुपये पगड़ी खरीद भी सकते हैं। बहुत खास ये है कि अलग-अलग स्टाइल में बांधी जाने वाली इन पगड़ियों में हरियाणा की पगड़ी फिलहाल बाजी मारती नजर आ रही है। लोगों को हरियाणा स्टाइल की पगड़ी इतनी ज्यादा पसंद आ रही है कि वह हिमाचल की स्टॉल पर भी हरियाणा स्टाइल की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्टॉल संभाल रहे मोंटी शर्मा ने बताया कि शुरुआत में हरियाणा की पगड़ी के लिए स्किल यूनिवर्सिटी के पास स्टॉल दिया गया था। पीछे की तरफ होने के कारण वहां लोग पहुंच नहीं पा रहे थे। अब दोनों तरह की पगड़ी चौपाल के पीछे बांधी जा रही हैं। यहां लोग दोनों तरह की पगड़ी बंधवा कर फोटो करा रहे हैं। बताते हैं कि वैसे तो देश भर में 22 तरह से पगड़ी बांधी जाती हैं, लेकिन हरियाणा स्टाइल के लिए ज्यादा क्रेज नजर आ रहा है।
बाहर से आने वाले छात्र और युवाओं में इतना क्रेज है कि वे खुद तो सेल्फी ले ही रहे हैं, वीडियो भी बना रहे हैं। पगड़ी बंधवाकर खुद से डॉयलॉग बोल रहे हैं और वीडियो वायरल कर रहे हैं।