फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Surajkund Mela: G-20 theme seen on stage

सूरजकुंड मेला : स्टेज पर दिखी जी-20 की थीम

Wed, 08 Feb 2023 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Surajkund Mela: G-20 theme seen on stage
- एक धरा, एक परिवार, एक भविष्य की झलक
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने मेले में किया इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स का ब्रोशर लांच
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे मंत्रिमंडल व सभी विधायकों के साथ राजहंस होटल में दोपहर का भोजन किया। इस दौरान मेले में सांस्कृतिक महाकुंभ भी देखने को मिला। इस दौरान स्टेज पर जी-20 की थीम-एक धरा, एक परिवार, एक भविष्य की स्पष्ट झलक देखने को मिली। विदेशी कलाकारों ने अपनी कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री ने मेले में मिनिस्ट्री ऑफ डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्ट रीजन का इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स का ब्रोशर लांच किया। संयुक्त राष्ट्र परिषद ने वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स घोषित किया है। हरियाणा सरकार भी मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास कर रही है। इसे लेकर मेले में भी बाजरे से तैयार कई स्वादिष्ट व स्वास्थ्य वर्धक व्यंजन तैयार किए गए हैं। रंगारंग कार्यक्रम में विदेशी कलाकारों ने दुनिया भर की सांस्कृतिक विविधताओं से माहौल को गुंजायमान कर दिया। सभी ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में क्लासिक से लेकर फोक तक अपनी प्राचीन परंपराओं को सजीव कर दिया।
विज्ञापन

--
सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला देश की सभ्यता और संस्कृति का ध्वजवाहक : दुष्यंत चौटाला
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला देश की सभ्यता और संस्कृति का ध्वजवाहक है, ऐसे मेले देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता में भी अहम योगदान देते हैं। ये बात उन्होंने हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित वस्तुओं का अवलोकन करते हुए कही। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम सबको देश के शिल्पकारों द्वारा बनाई गई वस्तुओं पर गर्व करना चाहिए और उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। ऐसा करके हम अपने क्षेत्र के शिल्पकारों और लघु उद्यमियों की मदद कर सकते हैं। उन्होंने यहां देश -विदेश के हस्त शिल्प कलाकारों की कल्पनाओं से सराबोर कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव सभ्यता के विकास में हस्तशिल्प और हथकरघा का महत्वपूर्ण योगदान है। सदियों से सम्राटों और राजाओं की मुद्राओं से लेकर गरीब की झोंपड़ी तक में उपयोग होने वाली वस्तुओं के निर्माण में शिल्पियों का हुनर नजर आता है, इसलिए शिल्पियों को विश्व-सभ्यता की शिल्पी भी कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस अवसर पर महिला एवं विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, राजस्व राज्य मंत्री अनूप धानक एवं उप मुख्यमंत्री की माता विधायक नैना चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, विधायक सीमा त्रिखा, नीरज शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विद्यार्थियाें ने टैटू-रेडियो जॉकी प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन
मेला प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के जूनियर व सीनियर वर्ग में टैटू-रेडियो जॉकी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें काफी छात्रों ने हिस्सा लिया। तत्काल (एक्सटेंपोर) जूनियर प्रतियोगिता में नौ विद्यालयों के 31 विद्यार्थी शामिल रहे। जिसमें अवर लेडी ऑफ फातिमा कान्वेंट सेकेंडरी स्कूल की जैनी भट्ट ने प्रथम, दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल कि मोक्षिता शर्मा ने द्वितीय और सेंट पीटर्स स्कूल कि आयुषी राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर श्रेणी की एक्सटेंपोर प्रतियोगिता में 27 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की हिमानी शर्मा ने प्रथम, विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल की अनुष्का अधाना ने द्वितीय तथा आइडियल पब्लिक स्कूल की वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में रेडियो जॉकी की जूनियर व सीनियर प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 27 समूहों में स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रेडियो जॉकी की जूनियर श्रेणी की प्रतियोगिता में आइडियल पब्लिक स्कूल की आराध्या श्रीवास्तव ने प्रथम, सैफरन पब्लिक स्कूल की खुशी सुनेजा ने द्वितीय तथा शिर्डी साईं बाबा स्कूल की दृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रेडियो जॉकी की सीनियर श्रेणी की प्रतियोगिता में शिर्डी साईं बाबा स्कूल की तान्या ने प्रथम, सेंट एंथोनी सेकेंडरी स्कूल की राशि शिरोमणि ने द्वितीय तथा शिर्डी साईं बाबा स्कूल की सोफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार टैटू प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के 30 समूहों में स्कूली विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल के तुषार, प्रियांशु व अजय ने प्रथम, मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल की रितु, सुमन व अनामिका ने द्वितीय तथा मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल की प्रिया, फरवीन व प्रिया शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed