{"_id":"6988da0382d6fed19b06e104","slug":"surajkund-fair-two-accused-including-the-owner-of-the-swing-ride-company-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62398-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजकुंड मेला : झूला संचालक कंपनी के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजकुंड मेला : झूला संचालक कंपनी के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड में झूला टूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हादसे में हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना सूरजकुंड में झूला लगाने वाली कंपनी हिमाचल फन केयर के मालिक मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिक मोहम्मद शाकिर निवासी गांव टोका नंगला, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) और एक अन्य आरोपी नितेश निवासी धर्मपुरी सदर, मेरठ कैंट (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में अन्य व्यक्तियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सात फरवरी को सूरजकुंड मेला परिसर में झूला टूटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसी दिन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।