फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Supply of liquor in medicine drums, police caught

Faridabad News: दवाइयों के ड्रम में शराब की सप्लाई, पुलिस ने दबोचे

Wed, 22 Mar 2023 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Supply of liquor in medicine drums, police caught
- बिहार में ले जाकर बेचते थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने दवाइयों के ड्रम में शराब तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को दबोचा है। यह शराब को बिहार ले जाकर बेचते थे। आरोपियों के कब्जे से 1900 से अधिक शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। बोतलों को करीब 23 छोटे-बड़े ड्रम में भरा गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस दौरान कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान लक्कड़पुर स्थित शिव दुर्गा विहार निवासी संजीव, राकेश व आदर्श के रूप में हुई है। इनको सेक्टर-58 से गिरफ्तार किया गया है। संजीव ड्राइवर का काम करता है। उसकी अपनी गाड़ी है। वह बिहार में दवाइयां की डिलीवरी के नाम पर एप के जरिए गाड़ी बुक कराता है। राकेश और आदर्श ने बताया कि उन्होंने उसकी गाड़ी को बिहार के लिए बुक किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर तलाशी शुरू की। इस दौरान पुलिस को एक पिकअप व कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इस दौरान 23 छोटे-बड़े ड्रम में शराब की करीब 1900 छोटी बोतलें भरी थीं। ड्रम 50 व उससे अधिक लीटर क्षमता के थे। पुलिस की नजर से बचने के लिए आरोपियों ने ड्रम पर दवाई कंपनियों के लेवल लगाए थे। उसे दवाई कंपनियों के लेवल से सील भी किया गया था। पुलिस ने एक पिकअप, एक कंटेनर समेत शराब की खेप को जब्त कर लिया है।
--
अनंगपुर में करता था स्टॉक
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी कहीं चोरी-छिपे नकली शराब तो नहीं बनाता था, क्योंकि आरोपियों के पास से भारी मात्रा में कच्ची शराब भी बरामद की गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अनंगपुर में एक कमरा किराया पर लेकर, वहां शराब का स्टॉक करते थे।
विज्ञापन

--
सस्ती शराब को बिहार में खपाते थे
शहर में शराब तस्करी से जुड़ा ये कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2022 में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने दो बीटेक के छात्र को गिरफ्तार किया था। वह कुरियर कंपनी के माध्यम से शराब बिहार सप्लाई करते थे। दोनों छात्र ऑटो मोबाइल्स से संबंधित ऑयल के लेवल लगे पैकेट में शराब भरकर बिहार सप्लाई करते थे। 300 की बोतल 1500 से 2000 रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed