फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sunil wins silver in AITA tournament

Faridabad News: सुनील ने एआईटीए टूर्नामेंट में रजत पर जमाया कब्जा

Wed, 08 Apr 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sunil wins silver in AITA tournament
- एआईटीए के एक लाख प्राइज टूर्नामेंट में फाइनल में मिली हार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लखनऊ में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक हुए ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) एक लाख प्राइज टूर्नामेंट में सुनील कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। सेक्टर-12 स्थित फरीदाबाद टेनिस अकादमी में अभ्यास करने वाले भारतीय वायु सेना के टेनिस खिलाड़ी सुनील प्रतियोगिता में शानदार लय में नजर आए।

इस दौरान सुनील ने क्वालिफाइंग राउंड में ईशान को 9-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके बाद मुख्य दौर के मुकाबले में उन्होंने अरुण कौशिक को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया। वहीं अगले मुकाबले में उन्होंने 7वीं वरीयता प्राप्त पतलोला राजेश्वर रेड्डी को 6-0, 6-3 के अंतर से आसानी से हरा दिया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने अथर्व शर्मा को एक कड़े मुकाबले में 1-6, 7-6(4), 6-3 से हराने में सफलता पाई। इसके बाद मुकिल को 7-5, 6-1 से हराकर उन्होंने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
विज्ञापन


हालांकि फाइनल में वह कुछ खास नहीं कर पाए सार्थक से हारने के कारण उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। लखनऊ से रजत जीतकर सुनील कुमार सोमवार को वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed