फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sunday was the coldest day of the season in the district, the maximum temperature was 6 degrees below normal at 14

जिले में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार, अधिकतम तापमान में सामान्य से 6 डिग्री कम 14 रहा

Sun, 16 Jan 2022 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sunday was the coldest day of the season in the district, the maximum temperature was 6 degrees below normal at 14
फरीदाबाद में रेलवे रोड पर ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इससे लोगों को दिन में भी गलन वाली ठंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि पहाड़ों पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने लगा है। साथ ही वहां लगातार बर्फबारी भी हो रही है। इसका असर फरीदाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। करीब छह किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर से चली हवा से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते हवा में नमी की मात्रा 62 फीसदी से अधिक रह रही है। इससे सुबह के समय कोहरा छाया रहता है। हालांकि रविवार सुबह नौ बजे के बाद मौसम साफ रहा और दिनभर हल्की धूप भी निकली। लेकिन पांच किलोमीटर की अधिक रफ्तार से चली हवा से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। सोमवार से 22 जनवरी तक शहर में सुबह के समय धन कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन

सावधानी बरतें, गुनगुना पानी पीएं
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि इस समय मौसम विभाग ने शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोग सावधानी बरतें। संभव हो तो लोग घर में ही रहें। गर्म कपड़े पहनें, सुबह की सैर से परहेज करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहनें। ताजा खाना खाएं। धूम्रपान न करें। बुजुर्ग और बच्चों को पानी में ना भीगने दें। ठंडा पानी नहीं पीने दें। गुनगुना पानी पीएं। बाजारों के खाने से परहेज करें। गुनगुना पानी खूब पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed