{"_id":"5735daa34f1c1bbc6b919856","slug":"summer-crossed-40-degree-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने खूब निकाला पसीना, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने खूब निकाला पसीना, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 14 May 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों हुई बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन शुक्रवार को तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेंटीग्रेट के पार पहुंच गया। गर्मी ने खूब पसीना निकाला और लोग बेहाल हो गए। सुबह 9 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया था। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। डॉक्टरों की सलाह है कि घर से बाहर निकलने पर सिर जरूर ढककर निकलें।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि 2 मई को जिले का पारा 42.02 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंच गया था। जबकि न्यूनतम तापमान 24.01 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया। पिछले हफ्ते बारिश होने के बाद अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को काफी राहत मिली थी। धीरे-धीरे तापमान में फिर बढ़ोत्तरी शुरू हो गई और शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30.08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। डॉक्टरों की सलाह है कि दोपहर में जरूरी न हो तो घर से निकलने से बचें। अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। बच्चों का सिर जरूर ढककर रखें।
विज्ञापन