फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   sukhbir monica murder case should be investigated on acp-dcp level

सुखबीर-मोनिका हत्याकांड की जांच एसीपी-डीसीपी स्तर पर कराने की मांग

Mon, 31 Aug 2020 07:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
sukhbir monica murder case should be investigated on acp-dcp level
फरीदाबाद। तिगांव के जसाना गांव में दंपती सुखबीर-मोनिका हत्याकांड को लेकर मृतक सुखबीर के परिजनों ने पुलिस आयुक्त ओपी सिंह से सोमवार को उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान सुखबीर के पिता रिछपाल ने इस मामले में एक ज्ञापन भी सौंपा। इसके माध्यम से उन्होंने मामले की जांच एसीपी या डीसीपी स्तर के अधिकारी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रिछपाल ने ज्ञापन में कहा कि उनके बेटे सुखबीर और पुत्रवधु मोनिका की हत्या का मामला पुलिस ने मोनिका के पिता रामबीर की शिकायत पर दर्ज किया है। जांच के दौरान रामबीर का बेटा ब्रह्मजीत जोकि जसाना गांव का ही निवासी है। वह इस हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ है। उसी ने इस घटना की साजिश रची थी। ब्रह्मजीत का साला विष्णु व उसके साथ तीन अन्य व्यक्ति जतिन, कुलदीप उर्फ कैलाश और सोनू भी गिरफ्तार हुए थे। पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच से यह प्रतीत होता है कि न केवल ब्रह्मजीत बल्कि उसकी पत्नी भी इस साजिश में भागीदार थी। इसके बावजूद अब तक पुलिस ने न तो उसकी पत्नी और न ही उसके परिवार के अन्य लोगों की भूमिका की जांच की।
विज्ञापन

सुखवीर के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ब्रह्मजीत के पिता रामबीर उसी गांव के थे। मृतक के घर के पास रहने की वजह से मौके पर हमारे पहुंचने से पहले पहुंचे गए थे। इस परिवार ने इस बात का भरपूर फायदा उठाकर और बेरहमी से की गई इन हत्याओं को अलग मोड़ देने के लिए असलियत छुपाने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची थी। उन्होंने इस मामले की जांच एसीपी/डीसीपी स्तर के अधिकारी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर व उसकी पत्नी मोनिका का गांव जसाना में 11 अगस्त को सर्जिकल टेप से हाथ-पैर बांध कर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में थाना तिगांव में मामला दर्ज कर क्राइम ब्रांच ने मोनिका के भाई व उसके साले समेत मेरठ के तीन शूटरों को भी गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed