{"_id":"690cf7f7f0d4d4c6290f39aa","slug":"suggestions-sought-from-teachers-for-the-new-syllabus-of-class-vi-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55179-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कक्षा छठी के नए पाठ्यक्रम के लिए अध्यापकों से मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कक्षा छठी के नए पाठ्यक्रम के लिए अध्यापकों से मांगे सुझाव
विज्ञापन
-एससीईआरटी के उप निदेशक ने अध्यापकों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय विद्यालयों में इसी सत्र से कक्षा छठी के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में कुछ नई किताबों को जोड़ा गया है। इसी को लेकर राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के उप निदेशक सुनील बजाज ने बृहस्पतिवार को गणित और विज्ञान के अध्यापकों के साथ बैठक की।
इस बैठक में नए विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में किए गए सुधार और बदलावों की समीक्षा की गई। उन्होंने अध्यापकों से पाठ्यक्रम की खामियां और खूबियों पर चर्चा की। उप निदेशक ने बैठक में उपस्थित अध्यापकों से नए पाठ्यक्रम के बारे में सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत किए जा रहे बदलावों से भविष्य में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
बता दें कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने हरियाणा में कक्षा छठी के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में खेल और पहेलियों को भी जोड़ा गया है। इसके माध्यम से बच्चों की बौद्धिक क्षमता विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसके अलावा पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को अधिक से अधिक से व्यावहारिक ज्ञान देना, सोचने की क्षमता विकसित करना और कुशल बनाना है।
विज्ञापन
बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी , गणित और विज्ञान के अध्यापक सहित जिला शिक्षा कार्यालय के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।