फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students will now be provided with basic information on starting their own business alongside their studies.

Faridabad News: नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनेंगे युवा

Sat, 22 Aug 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students will now be provided with basic information on starting their own business alongside their studies.
अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपना कारोबार शुरू करने की बुनियादी जानकारी दी जाएगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के छात्र अब सिर्फ नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले भी बनेंगे। अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपना कारोबार शुरू करने की बुनियादी जानकारी देने की तैयारी शुरू की गई है। इसका उद्देश्य कम उम्र में युवाओं को नौकरी के अलावा स्वरोजगार का विकल्प समझाना है। इसमें सफल स्टार्टअप संचालकों को विशेषज्ञ के तौर पर कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

एक तरह से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद इसकी घोषणा कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने गुरुग्राम में दो बसों को हरी झंडी दिखाकर युवा उद्यमी यात्रा का शुभारंभ किया। बता दें कि ये बसें दिसंबर तक प्रदेशभर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई तथा कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर युवाओं को स्टार्टअप एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक करेंगी। यात्रा के दौरान युवाओं को अपने स्टार्टअप आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा और उनकी जिज्ञासाओं का जवाब देकर समाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन


सरकार की इस नई पहले से जिले के छात्र बेहद खुश हैं। छात्रों का कहना कि मुख्यमंत्री की नई पहल बेहद प्रभावशाली लग रही है। बता दें कि जिले के कई महाविद्यालयों में शुक्रवार को छात्रों को बैठाकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जहां पर छात्रों को विशेषज्ञों द्वारा एक सफल उद्यमी के कई गुणों के बारे में भी बताया गया।

बातचीत

मुख्यमंत्री की यह पहल युवाओं के लिए बहुत अच्छी प्रतीत हो रही है। अब हम नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से दूसरों को रोजगार देने वाले सफल उद्यमी बनेंगे। -लोकेश

युवा उद्यमी यात्रा से हमें अपने स्टार्टअप आइडिया को सही दिशा देने का अवसर मिलेगा। तकनीक और समय प्रबंधन के गुर सीखकर हम भविष्य में बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। -रितू

पढ़ाई के साथ स्वरोजगार के विकल्प मिलना बेहद रोमांचक है। विशेषज्ञों से मिले मार्गदर्शन से अब हमें विश्वास हो गया है कि हम अपने सपनों का कारोबार जरूर शुरू करेंगे।-साधना


यह योजना सरकार की एक बेहतरीन सोच है जो छात्राओं और छात्रों को आत्मनिर्भर बनाएगी। अब हम सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि अपने खुद के बिजनेस का विजन लेकर आगे बढ़ेंगे।-लक्ष्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed