फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students will get the opportunity to join the job portal.

Faridabad News: विद्यार्थियों को मिलेगा जॉब पोर्टल से जुड़ने का अवसर

Wed, 19 Aug 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Students will get the opportunity to join the job portal.
इकाइयों में काम कर रहे कर्मचारी भी पूरी कर सकेंगे पढ़ाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएएफ) और हरियाणा स्थित श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। समझौते के तहत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को आईआईएएफ के आधिकारिक जॉब पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
विद्यार्थी इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण आसानी से करा सकेंगे। इससे एसोसिएशन के सदस्य उद्योगों को प्रशिक्षित युवाओं के साथ सीधे संवाद स्थापित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, युवाओं के लिए रोजगार, अप्रेंटिसशिप और इंटर्नशिप के नए द्वार खुलेंगे। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य शिक्षा जगत और उद्योगों के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करना, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाना और कार्यरत कर्मचारियों के कौशल विकास को नई गति देना है। इस पहल से फरीदाबाद के औद्योगिक क्षेत्र को एक सशक्त दिशा मिलेगी। इस समझौते की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि इसका लाभ केवल नए छात्रों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी भी अपनी नौकरी के साथ-साथ उच्च शिक्षा और कौशल उन्नयन कर सकेंगे। जो कर्मचारी डिप्लोमा, डिग्री, एमबीए या अन्य कोर्स करना चाहते हैं, उनके लिए एसोसिएशन विश्वविद्यालय के सहयोग से आईएमटी परिसर में ही कक्षाओं की व्यवस्था करेगा। दोनों संस्थाएं मिलकर इच्छुक कर्मचारियों की सूची तैयार करेंगी और उनकी जरूरत के अनुसार नए पाठ्यक्रम व ट्रेड शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर और वेल्डर जैसे प्रमुख तकनीकी ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप और विशेष प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संयुक्त रूप से रोजगार मेले, कैंपस प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप अभियान आयोजित किए जाएंगे। उद्योगों के अनुभवी विशेषज्ञ विश्वविद्यालय में अतिथि व्याख्याता के रूप में भी अपनी सेवाएं देंगे। भविष्य की योजनाओं के तहत आईएमटी फरीदाबाद में एक अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का भी प्रस्ताव है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रदर्शनियों में अपने नवीन प्रोजेक्ट्स और स्टार्टअप विचारों को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed