फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students will be assessed through auto generated questions

Faridabad News: ऑटो जेनरेटेड प्रश्नों से होगा विद्यार्थियों का आकलन

Tue, 12 Dec 2023 11:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
Students will be assessed through auto generated questions
- प्राइमरी स्कूल के छात्र को पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए तैयार किया गया शिक्षक एप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले प्राइमरी स्कूल के छात्रों का दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शिक्षक एप के माध्यम से पहली बार स्वतः उत्पन्न प्रश्न के माध्यम से आकलन किया जाएगा। इसमें शिक्षक के टैबलेट पर ऑटो जेनरेटेड (स्वतः उत्पन्न) प्रश्न दिखाई देगा। इसका उत्तर छात्रों को देना होगा। इसके आधार पर छात्रों का आकलन किया जाएगे। अभी तक छात्रों से खेल-खेल में पजल, बोर्ड गेम, प्रश्नोत्तरी और कविताएं पूछी जाती थीं।
पहली से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को एप के तहत पढ़ाया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाता है। इसके आधार पर छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा कराई जाती है। इसके आधार पर एप तैयार किया गया है। इसके माध्यम से उनके टैबलेट पर स्वत: उत्पन्न प्रश्न पूछे जाएंगे। उस प्रश्न का उत्तर छात्रों को बताना होगा। उसके आधार पर आकलन किया जाएगा। उसका परिणाम भी तुरंत सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन

हिंदी, अंग्रेजी और गणित के पूछे जाएंगे प्रश्न
छात्रों का अंग्रेजी, हिंदी और गणित विषय का मूल्यांकन होगा। इसमें नियमित तौर पर छात्रों का रिकार्ड रखा जाएगा। बच्चों को चित्र दिखाए जाएंगे। उसके संबंध में कहानी बनाने को कहा जाएगा। बच्चा अगर हिंदी भाषा में बताया है तो उसका नंबर दिया जाएगा। कहानी सुनने के बाद बच्चों से प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इसी प्रकार गणित और अन्य चित्र को दिखाकर प्रश्न पूछे जा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पहली से तीसरी कक्षा के छात्रों का पहली बार शिक्षक एप के माध्यम से आंकलन किया जाएगा। उसमें शिक्षक के टैबलेट पर एप के माध्यम से ऑटो जेनरेटेड प्रश्न पूछे जाएंगे। टैबलेट पर दिए गए प्रश्न व फोटो को देखकर छात्रों को जवाब देना होगा।

- डॉ. अविनाशा शर्मा, जिला नोडल प्रभारी, एफएलएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article