{"_id":"6a4c025f4d8cdf860a0575db","slug":"students-were-made-aware-of-cyber-security-de-addiction-and-womens-safety-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74190-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद एवं थाना छांयसा की ओर से सोमवार को मोहना स्थित जागृति विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान थाना छांयसा के प्रभारी निरीक्षक गोपाल दास ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस अवसर पर नशा मुक्ति विषय पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। जिसमें नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। सामुदायिक पुलिसिंग सेल की टीम ने विशेष रूप से छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिलाओं के विरुद्ध अपराधों और बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी। टीम ने बाल विवाह को सामाजिक कुप्रथा बताते हुए इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराया और किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930, महिला हेल्पलाइन-1091, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियान समाज में सुरक्षित, जागरूक और नशामुक्त वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।