फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students were made aware about nutritious and balanced diet

Faridabad News: पौष्टिक व संतुलित आहार के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

Tue, 27 May 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware about nutritious and balanced diet
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। पढ़ाई-लिखाई और घर के कार्यों में व्यस्त रहने के चलते छात्राएं व महिलाएं अपने खानपान का ठीक से ध्यान नहीं रख पाती हैं। इससे वह शारीरिक रूप से कमजोरी और कई बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। यह बातें सोमवार को एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या कुमार ने सेक्टर- 8 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने छात्राओं को पौष्टिक व संतुलित आहार और व्यक्तिगत समस्याओं के प्रति जागरूक किया।


उन्होंने बताया कि केवल औपचारिकता के लिए नहीं बल्कि सफल होने के लिए पढ़ना है और एक अच्छे मुकाम तक पहुंचना है। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो आप अपने जीवन में कभी पीछे नहीं रहोगे। इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि इस समय छात्राओं के शरीर में विकास होता है। जिसमें कई तरह के बदलाव देखे जाते हैं। ऐसे में सभी को संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है। जिसमें कारबोहाइड्रेट, विटामिन, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन शामिल है। इसके साथ ही एक दिन में कम से कम 4 लीटर पानी पीना चाहिए। जिससे शरीर हमेशा हाइड्रेट रहे।
विज्ञापन



वहीं डॉक्टर ने महिलाओं में होने वाली प्रमुख बीमारियों के लक्षण व बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना चाहिए। कई बार काम में अधिक व्यस्त रहने के कारण महिलाएं अपने खानपान का ध्यान नहीं रखती हैं। जिससे भविष्य में काफी समस्या देखने को मिलती है। महिलाओं को कैसा खान पान रखना है और कौन सा आहार लेना बेहद जरूरी है, इसके बारे में अवगत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखें



कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़े मिथकों और धारणाओं की जानकारी दी। डॉक्टर ने छात्राओं को मासिक धर्म के प्राकृतिक पहलुओं को समझाया। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह संक्रमण और गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। इस दौरान सेनेटरी पैड के सही उपयोग और निस्तारण के तरीकों की भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में उप-प्राचार्य कमलेश, एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल से हेमा कुमारी, अध्यापक संत सिंह हुड्डा, अध्यापिका नीलम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed