{"_id":"68ab60ea587ea3710b0e52c8","slug":"students-showed-their-talent-in-the-talent-search-show-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49803-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टैलेंट सर्च शो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टैलेंट सर्च शो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
कला, संस्कृति, नृत्य, गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीता
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी- 3 स्थित डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में जोनल यूथ फेस्टिवल 2025 के लिए टैलेंट सर्च शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने कला, संस्कृति,नृत्य, गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया था, जिनमें नृत्य, गायन, नाटक, एकल अभिनय, कविता-पाठ और वाद्ययंत्र वादन प्रमुख रहे। प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
टैलेंट सर्च शो का मुख्य आकर्षण नाटक प्रस्तुति रही, जिसमें शास्त्रीय नृत्य में प्रतिष्ठा सिंह ने प्रथम,खुशबू कुमारी ने द्वितीय व सना ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोक नृत्य में रिया ने प्रथम, तनिषा ने द्वितीय व तीखा नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ में प्रथम स्थान युक्ति, द्वितीय स्थान आलम अहमद , तृतीय स्थान नवनीत कुमार ने हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में कीर्ति ने प्रथम ,खुशी गिरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में शुभम रावत ने प्रथम स्थान, मनप्रीत कौर ने द्वितीय, मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फाइन आर्ट प्रतियोगिता के अंतर्गत पेंटिंग में वंशिका शर्मा ने प्रथम, पवन यादव ने द्वितीय, उपासना कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में भूमिका गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी में ऋषि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग में हर्षिता कालरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। रंगोली में वंशिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्टूनिंग में मनीषा ने प्रथम, सौरव कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में भविष्य ने प्रथम , नंदनी ने द्वितीय व ख्वाहिश ने तृतीय स्थान हासिल किया।
संगीत प्रतियोगिता में क्लासिकल संगीत में आलम अहमद ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय,लवकेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। वेस्टर्न सॉन्ग में प्रिया ने प्रथम, तनिष्का ने द्वितीय, खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया । वहीं इंस्ट्रूमेंट्स में गगन ने प्रथम, चेतन्य ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
चयनित किए गए विजेता जोनल यूथ फेस्टिवल 2025 में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।