{"_id":"65467c5ba4cde35f2c02b8e6","slug":"students-showed-their-skills-in-face-painting-and-painting-competition-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16431-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फेस पेंटिंग व चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फेस पेंटिंग व चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड दिवाली उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को चौपाल पर फेस पेंटिंग व चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने फेस पेंटिंग व चित्रकला के माध्यम से भारतीय संस्कृति को दर्शाने का प्रयास किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने खूबसूरत रंगों का प्रयोग कर अलग-अलग चित्र बनाकर पर्यटकों को संदेश दिया।
चित्रकला प्रतियोगिता व फेस पेंटिंग के दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं की घोषणा की गई। इस प्रतियोगिता में चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीएम पब्लिक स्कूल ऊंचा गांव की विद्यार्थी अनुज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं फरीदाबाद पब्लिक स्कूल के लहर चौधरी ने दूसरा तथा गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से धानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 37 के एकलव्य गर्ग ने प्रथम, डीएवी सेक्टर 14 से जीविशा तथा मॉडर्न बीपी पब्लिक स्कूल से मान्यता श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।