फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students showcased their talent in the 'Seva Sankalp Abhiyan'.

Faridabad News: सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 24 Sep 2026 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in the 'Seva Sankalp Abhiyan'.
जिला स्तरीय भाषण और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन

नंबर गेम- 65 स्कूलों के 285 छात्रों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय, बादशाहपुर में जिला स्तरीय ड्राइंग, भाषण प्रतियोगिता और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 65 सरकारी एवं निजी स्कूलों से 285 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन कसाना के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-विभाग कार्यवाह संजीव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सेवा भाव, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के महत्व पर विचार रखे।


ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता का विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सेवा कार्य एवं विकसित भारत की संकल्पना रखा गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों के माध्यम से विषय को प्रस्तुत किया। वहीं, मेरे सपनों का भारत विषय पर विद्यार्थियों की चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके अलावा सेवा के रंग-राष्ट्र के संग गतिविधि के तहत विद्यार्थियों ने पर्यावरण अनुकूल सामग्री से रंगोली बनाकर राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक विरासत, कल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत-2047 की संकल्पना को दर्शाया। गतिविधि में एनसीसी और एनएसएस विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिताओं में कक्षा एक से आठ और कक्षा नौ से 12 की श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed