{"_id":"6b018adb1cfd8000f8025203","slug":"students-showcased-their-talent-at-the-district-level-science-exhibition-faridabad-news-c-24-1-gur1002-108041-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
- सात विषयों पर बनाए मॉडल, अलग-अलग थीम में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विद्यार्थियों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए शनिवार को समग्र शिक्षा के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) बसई में हुई प्रदर्शनी में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर विज्ञान मॉडल बनाकर अपनी रचनात्मक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सात अलग-अलग थीम के आधार पर मॉडलों का मूल्यांकन किया गया। प्रत्येक थीम में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया।
प्रदर्शनी में गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, ग्रीन एनर्जी एवं पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान, पारंपरिक कृषि पद्धतियां, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, आपदा प्रबंधन और बेहतर जीवन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषय शामिल रहे। विद्यार्थियों ने इन विषयों पर मॉडल प्रस्तुत कर विज्ञान के व्यावहारिक उपयोग को समझाने का प्रयास किया।
प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना रहा। ग्रामीण जीवन, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य और आधुनिक तकनीक से जुड़ी थीम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। निर्णायक मंडल ने सभी मॉडलों का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए। सातों थीम में तीन-तीन स्थानों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस तरह कुल 21 स्थानों पर विद्यार्थियों ने उपलब्धि हासिल की। प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को किताबी पढ़ाई के साथ प्रयोग करने और नए विचारों को सामने रखने का मंच दिया।