फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students preparing under the Super-100 scheme will be monitored from college through to employment.

Faridabad News: सुपर-100 के तहत तैयारी करने वाले छात्रों की कॉलेज से नौकरी तक होगी निगरानी

Mon, 29 Jun 2026 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Students preparing under the Super-100 scheme will be monitored from college through to employment.
नई व्यवस्था के तहत अधिकारी और स्कूल के शिक्षक इन सफल छात्रों से लगातार जुड़े रहेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने सुपर-100 के तहत तैयारी करने वाले बच्चों के लिए एक नई और अच्छी व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत बच्चों का साथ सिर्फ परीक्षा पास करने तक नहीं छूटेगा, बल्कि कॉलेज में एडमिशन से लेकर नौकरी मिलने तक विभाग उनकी पूरी देखभाल करेगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

नई व्यवस्था के तहत अधिकारी और स्कूल के शिक्षक इन सफल छात्रों से लगातार जुड़े रहेंगे। वे जानकारी जुटाएंगे कि बच्चा किस कॉलेज में पढ़ रहा है, कौन सा कोर्स कर रहा है और पढ़ाई के बाद उसे कहां नौकरी मिल रही है। यह सारा डेटा शिक्षा विभाग के पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इससे फायदा यह होगा कि अगर किसी छात्र को कॉलेज की पढ़ाई के दौरान कोई परेशानी या गाइडेंस की जरूरत होगी, तो विभाग तुरंत उसकी मदद करेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही सुपर-100 योजना में जिले के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा है। साल 2022 से लेकर अब तक जिले के 50 से अधिक छात्र इस योजना के जरिये देश के बड़े इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिला ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर-100 के तहत तैयारी करने वाले छात्रोंं का परिणाम इस वर्ष भी शानदार रहा। जिले से करीब 15 छात्र जेईई एडवांस में उत्तीर्ण हुए। जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने कहा कि नई व्यवस्था से छात्र और विभाग जुड़े रहेंगे। इससे छात्रों को कोई समस्या होने पर सहायता की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed