{"_id":"64e4b249ef897f44e60f8d14","slug":"students-made-aware-of-crimes-against-women-and-children-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11953-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छात्राओं को महिला एवं बाल अपराधों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छात्राओं को महिला एवं बाल अपराधों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत एनआईटी 2 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विधायक में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी रामबीर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को समाज में हो रहे अपराध व सड़क सुरक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक करते हुए 1091, डायल 112 एप की जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले कुछ सालों में महिला एवं बाल अपराध काफी बढ़े हैं। ज्यादातर महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं और समाज के डर और बदनामी के कारण शिकायत नहीं करतीं। उन्हें इस बात का भय होता है कि यदि उन्होंने शिकायत कर दी तो उसके ससुराल वाले उसे घर से निकाल देंगे और उसे अपने मायके में जाकर रहना पड़ेगा। पुलिस टीम ने बताया कि वह किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना 112 पर दे सकते हैं। छात्रों को डायल 112 एप के बारे में जानकारी दी और दुर्गा शक्ति एप मोबाइल में डाउनलोड करवाया।