फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students involved in solving subjective question paper, many students missed paper

आत्मनिष्ठ प्रश्नपत्र को हल करने में उलझे छात्र, कई विद्यार्थियों का छूटा पेपर

Wed, 30 Mar 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students involved in solving subjective question paper, many students missed paper
फरीदाबाद में हरियाणा बोर्ड 12वीं हिंदी का पेपर देकर लौटते परीक्षार्थी । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर से 12वीं की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन हिंदी का पेपर दोपहर 12:30 से 3.00 बजे तक आयोजित हुआ। इस परीक्षा में प्रश्न पत्र दो भाग में रहा। पहला प्रश्न पत्र आत्मनिष्ठ उत्तर पर आधारित था, जोकि 40 अंक का था। इसे लिखने में विद्यार्थियों को अधिक समय लगा। इस कारण कुछ छात्र पूरा प्रश्नपत्र हल नहीं कर पाए। दूसरा भाग वस्तुनिष्ठ प्रश्न का रहा। इसमें कुल 40 अंक के 40 प्रश्न पूछे गए। इसका स्तर औसत से ऊपर रहा। ऐसे में ज्यादातर विद्यार्थी प्रश्नपत्र के पहले भाग को देखकर ही चक्कर में पड़ गए। हालांकि, ज्यादातर छात्रों की प्रतिक्रिया मिलीजुली रही।
विज्ञापन

जिले में 83 केंद्रों पर 14078 विद्यार्थी के लिए परीक्षा की व्यवस्था जिला स्तर पर की गई। प्रश्नपत्र देख कई छात्रों के पसीने भी छूटे। ज्यादातर का मानना था कि आत्मनिष्ठ प्रश्नपत्र के उत्तर लिखने में ही करीब दो घंटे का समय लग गया। वहीं, प्रश्नपत्र अनुसार विद्यार्थियों को डेढ़ घंटे में इसके जवाब लिखने थे। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद विद्यार्थियों को दूसरा प्रश्न पत्र दिया गया। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। कुल 40 अंक के लिए 40 प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की हिंदी विषय की अध्यापक पिंकी शर्मा ने बताया कि औसत स्तर से जटिल प्रश्नों का भार पांच फीसदी रहा। विद्यार्थियों की लेखन व तार्किक क्षमता बेहतर हो तो वह प्रश्नपत्र को आसानी से नियमित समय में ही हल कर सकते हैं। हालांकि औसतन विद्यार्थियों ने पहले भाग के आत्मनिष्ठ प्रश्नों के जवाब लिखने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लिया। इससे छात्र समयानुसार परीक्षा के दो भाग में बराबर का समय विभाजित नहीं कर सके। इस कारण कई छात्र पूरा प्रश्नपत्र हल ही नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने पकड़ा एक नकलची
हिंदी की परीक्षा में उपाध्यक्ष उड़नदस्ते ने एक नकलची को धर दबोचा। ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र नंबर 76 में नकलची पकड़ा गया। जिला शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट बनाकर बोर्ड को भेज दी गई है। वह नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।
परीक्षा की पूरी तैयारी की है। पहला पेपर बेहद अच्छा रहा। समय का ध्यान रखते हुए प्रश्नपत्र हल किया। सभी जवाब निहित समय में ही दिए। - पूजा शर्मा
परीक्षा के पहले भाग को हल करने में अधिक समय लगा। हालांकि, लिखने का बहुत अभ्यास किया। इस कारण काफी अच्छे से पेपर हल हो गया।- स्नेहा, विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed