फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students in many schools score above 95 percent, girls dominate

Faridabad News: कई स्कूलों के छात्रों के 95 प्रतिशत से ऊपर अंक, बेटियों का दबदबा

Thu, 16 Apr 2026 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Students in many schools score above 95 percent, girls dominate
शहर में सीबीएसई 10वीं का परिणाम रहा शानदार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सीबीएसई की कक्षा 10वीं के परिणाम में इस बार फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शत-प्रतिशत परिणाम, ऊंचे औसत अंक और बड़ी संख्या में 90 प्रतिशत से अधिक स्कोर करने वाले विद्यार्थियों ने शहर की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है। खास बात यह रही कि टॉप स्थानों पर छात्राओं का दबदबा देखने को मिला।

एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा ईशाना सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। त्रिशा गोयल और अर्घ्य आर्या 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि अमन कंसल, कीर्तिका बघेल और नव्या ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। विषयवार प्रदर्शन में कंप्यूटर विज्ञान में अमन कंसल ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


शिव नाडर स्कूल, फरीदाबाद का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल का औसत परिणाम 87 प्रतिशत दर्ज किया गया। गुन्निका खुराना ने 99.6 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया, जबकि राहिनी कालरा ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। यहां 46 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्या निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। सभ्या मिश्रा ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। स्मार्थ वशिष्ठ (97.2%), अक्षित शर्मा और हर्ष राजपूत (97 प्रतिशत), स्पर्श वशिष्ठ (96.2 प्रतिशत), मानव जैन (95.8 प्रतिशत), भावना राजपूत (95.6 प्रतिशत) और सिमरजोत कौर (95.4 प्रतिशत) सहित कई विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।


मलेरना रोड स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल का परिणाम भी शानदार रहा। शिवम ने 95.40 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। चाहत ने 94.40 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और आयुष बघेल ने 93.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल में 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed