{"_id":"65905772e86e1a385d08b338","slug":"students-hand-break-after-beaten-by-teacher-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18755-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शिक्षक की पिटाई से छात्र का हाथ टूटा
Sat, 30 Dec 2023 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक ने किसी बात से नाराज होकर छात्र की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से नौंवी कक्षा के छात्र के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। छात्र के परिजन ने स्कूल के प्रधानाचार्य से इस मामले की शिकायत की है। दूसरी ओर, इस मामले के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी जानकारी न होने की बात पर पल्ला झाड़ रही हैं। ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्र विशाल नौवीं कक्षा का विद्यार्थी है। स्कूल के प्रधानाचार्य विष्णु ने बताया कि शनिवार को स्कूल में किसी बात पर एक शिक्षक ने विशाल की पिटाई कर दी। परिजन का कहना है कि मारपीट में विशाल के हाथ में चोट लग गई। जब परिजन ने छात्रा का एक अस्पताल में ले जाकर एक्सरे कराया तो पता चला कि उसके हाथ में फ्रैक्चर है। परिजन ने इस मामले में प्रधानाचार्य से शिकायत कर कार्रवाई करने के लिए कहा है।