फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students from class 9th to 12th will get self-employment training.

Faridabad News: कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगा स्वरोजगार का प्रशिक्षण

Fri, 29 May 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students from class 9th to 12th will get self-employment training.
27 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में वाेकेशनल कोर्स किए जाएंगे शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत छात्र अब महज किताबी ज्ञान तक ही सीमित नहीं रहेंगे। उन्हें प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि वे आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सकेें और खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें।

योजना के तहत जिले के 27 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार वाेकेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे। इन कोर्स को एनएसक्यूएफ और हरियाणा शिक्षा परिषद परियोजना के तहत संचालित किया जाएगा। इसमें बच्चों की रुचि के अनुसार 2 वोकेशनल कोर्स शुरू होंगे। विद्यार्थियों को 14 अलग-अलग कोर्सों में चार वर्ष का प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा। इसमें कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष कोर्स के उनके योग्यता का सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसमें नौवीं के विद्यार्थी को ए व 12वीं के विद्यार्थी को डी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा, ताकि नौकरी के इंटरव्यू के दौरान विद्यार्थी प्रतिभा का सही आकलन किया जा सके। इस योजना के बारे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना कि यह छात्रों के लिए यह बेहतर अवसर है कि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी और प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे भविष्य में बेहतर कॅरिअर विकल्प चुन सकेंगे। नए कोर्सों में शारीरिक शिक्षा, संगठित खुदरा (रिटेल), पर्यटन एवं आतिथ्य, मीडिया और मनोरंजन, लॉजिस्टिक्स तथा आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन शामिल हैं। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं (आईटीईएस), स्वास्थ्य सेवा, खाद्य प्रसंस्करण और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे आधुनिक क्षेत्रों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। छात्रों को सौंदर्य और कल्याण (ब्यूटी एंड वेलनेस), बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (बीएफएसआई), ऑटोमोटिव, परिधान एवं गृह सज्जा तथा कृषि से जुड़े विषयों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed