फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students conveyed a message of environmental conservation.

Faridabad News: विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 09 Sep 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Students conveyed a message of environmental conservation.
फरीदाबाद। बालाजी पब्लिक स्कूल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग और ऊर्जा के महत्व पर विचार रखे। पर्यावरण बचाओ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ और हरित धरती की तस्वीरें बनाईं। कक्षा छह-ए की जस्सी और पलक, छह-बी के जस, पांचवीं-सी की दृष्टि और पांचवीं-ए की तनिष्का के चित्रों को सर्वश्रेष्ठ चुना गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा नौ की सिमरन ने एलपीजी और ऊर्जा के स्रोत के रूप में इसकी उपयोगिता पर जानकारी दी। इसी कक्षा की ऋषिका ने ग्लोबल वार्मिंग, जबकि कक्षा छह के आर्यन ने पर्यावरण संरक्षण की जरूरत पर भाषण दिया। एचपीसीएल के रीजनल मैनेजर प्लास बरुआ ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ पर्यावरण संरक्षण की भावना भी विकसित होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed