फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students are learning everything from education to cleanliness

Faridabad News: शिक्षा से लेकर स्वच्छता तक सब सीख रहे छात्र

Thu, 11 Sep 2025 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students are learning everything from education to cleanliness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर, कक्षा कक्ष, बरामदों और छतों की सफाई की। छतों से निकाले गए कचरे को एकत्र कर कूड़ेदान में डाला गया और परिसर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया।
प्राचार्य मनचंदा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वच्छता का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुंचाएं और इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाने से न केवल वातावरण सुंदर बनता है, बल्कि विभिन्न बीमारियों पर नियंत्रण भी संभव है। विद्यालय परिसर में प्लास्टिक के बहिष्कार और गीले-सूखे कचरे के पृथक संग्रहण का भी विशेष संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान में अध्यापक सुनील, सीमा, दिनेश सिंह सहित विद्यालय के स्टाफ, जूनियर रेडक्रॉस, सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और एनएसएस सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े। प्राचार्य मनचंदा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फरीदाबाद को सुंदर और स्वच्छ शहर बनाने में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed