फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student going on bike shot, condition critical, referred to Delhi

Faridabad News: बाइक पर जा रहे छात्र को लगी गोली, हालत नाजुक, दिल्ली रेफर

Sun, 29 Dec 2024 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Student going on bike shot, condition critical, referred to Delhi
बाइक पर जा रहे छात्र को लगी गोली, हालत नाजुक, दिल्ली रेफर
विज्ञापन


-नौवीं कक्षा का छात्र अपने दोस्त के साथ जा रहा इस्माइलपुर, रास्ते में तीन-चार लड़के कर रहे थे झगड़ा, इस बीच किसी ने चला दी गोली
गोली युवक के हाथ को चीरती हुई पेट में घुसी, बाद में रीढ़ की हड्डी में जा घुसी, पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। इस्माइलपुर इलाके में अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे नौवीं कक्षा के छात्र को गोली लग गई। गोली हाथ में लगने के बाद पेट में जा घुसी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फौरन छात्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया।
पीड़ित छात्र प्रियम की हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल इस्मालपुर इलाके में तीन-चार लड़के आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस बीच उनमें से एक लड़के ने गोली चला दी। गोली प्रियम को लगी। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। पल्ला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रियम अपने परिवार के साथ बसंतपुर इलाके में रहता है। शनिवार शाम के समय वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर इस्मालपुर से जा रहा था। इस बीच उसे रास्ते में गोली लगी। डॉक्टरों का कहना है कि गोली उसके पेट से घुसकर रीढ़ हड्डी में अटकी है। हालात को देखते हुए उसे एम्स के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहगीरों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ आरोपियों की पहचान भी कर ली है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है। प्रियम के दोस्त का भी बयान लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed