फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Student Bhumika Singh wins prize in FICCI Digital Art Competition

Faridabad News: छात्रा भूमिका सिंह ने फिक्की की डिजिटल आर्ट प्रतियोगिता में जीता पुरस्कार

Sat, 21 Feb 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Student Bhumika Singh wins prize in FICCI Digital Art Competition
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संचार एवं प्रौद्योगिकी विभाग की झोली में एक और बड़ी उपलब्धि आई है। विभाग के बीएससी विजुअल कम्युनिकेशन एंड मल्टीमीडिया द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा भूमिका सिंह ने एएफसीसीआई कैस्केड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की डिजिटल आर्ट प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए भूमिका को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


भूमिका सिंह को यह पुरस्कार नई दिल्ली के प्रतिष्ठित होटल ली-मेरिडियन में आयोजित एंटी-स्मगलिंग डे के विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में देश के कई गणमान्य व्यक्तियों और उद्योग जगत के दिग्गजों ने शिरकत की, जहां भूमिका की कलात्मक प्रतिभा और तस्करी विरोधी संदेश को डिजिटल माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की सराहना की गई। इस सफलता में सहायक प्रोफेसर अजय यादव का मार्गदर्शन सराहनीय रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed