फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strong workers are the real strength of BJP: Surendra Poonia

मजबूत कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत : सुरेंद्र पूनिया

Tue, 29 Jul 2025 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Strong workers are the real strength of BJP: Surendra Poonia
फरीदाबाद महानगर की संगठनात्मक बैठक को प्रदेश महामंत्री ने किया संबोधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल महामंत्रियों की संगठनात्मक बैठक सोमवार को हुई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व मंडल महामंत्रियों को उनकी नियुक्तियों के लिए बधाई दी गई। वहीं उनके साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर रुपरेखा बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। मेहनती कार्यकर्ताओं के बल पर ही अब भाजपा विश्व की सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करे और संगठन को मजबूत करने का काम करे। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष महानगर सोहन पाल सिंह, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी के विधायक सतीश फागना, फरीदाबाद की मेयर प्रवीण जोशी, जिला प्रभारी कमल यादव समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed