{"_id":"671abab81302dd027700b1d4","slug":"strong-winds-brought-relief-from-pollution-faridabad-news-c-26-1-del1005-32711-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज हवाओं ने प्रदूषण से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज हवाओं ने प्रदूषण से दिलाई राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
142 रहा जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक, खराब श्रेणी से मध्यम श्रेणी में पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में तेज गति से चल रही हवाओं से प्रदूषण स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी से मध्यम श्रेणी में पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 142 दर्ज किया गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, शहर में दिनभर मौसम साफ रहा। तेज गति से चली हवाओं ने सुबह और शाम को ठंड का एहसास करवाया। बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 32 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।
पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर से लोग परेशान थे। प्रदूषण बढ़ने से सांस रोगियों की समस्याएं बढ़ गई थीं और उन्हें दवाओं की डोज भी बढ़ानी पड़ी थी। हालांकि, दिनभर चली तेज हवा से स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला । केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूचना के अनुसार बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 198 दर्ज किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर- 11 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 111, एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 169, सेक्टर- 30 का 148 और सेक्टर- 16 का 141 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि हवा की गति थोड़ा बढ़ने से प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।
विज्ञापन
निगम ने किए 40 चालान
ग्रैप का दूसरा चरण लागू होने के बाद नगर निगम की ओर से पाॅलीथिन, कूड़ा जलाने को लेकर लगातार चालान किए जा रहे हैं। बुधवार को निगम ने 46 चालान किए। निगम ने ग्रैप नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 70 कर्मचारियों की तैनाती की है। यह कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर जाकर चालान की कार्रवाई कर रहे हैं। नगर निगम के नोडल अधिकारी चालान बिशन सिंह तेवतिया ने बताया कि त्योहारी सीजन में पाॅलीथिन का प्रयोग बढ़ जाता है। इसलिए दुकानों और बाजारों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन