फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strong wind brought some relief from the heat

Faridabad News: तेज हवा चलने से गर्मी से मिली थोड़ी राहत

Sat, 24 May 2025 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Strong wind brought some relief from the heat
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, 29 मई तक 40 डिग्री तक पारा रहने का अनुमान
विज्ञापन

उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद अभी अधिक गर्मी न पड़ने से लोगों ने राहत महसूस की है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में शुक्रवार को सुबह से हल्की हवाएं चलने से सूरज की तपिश अधिक नहीं रही। दो दिन पहले ही आई तेज आंधी और करीब आधा घंटे तक हुई बारिश और ओलों ने शहरवासियों को गर्मी से राहत प्रदान की है। ऐसे में शुक्रवार को शहर में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस दौरान धूप तो निकली रही लेकिन लू न चलने से राहत मिली। दोपहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मई के अंत में सामान्य से दो डिग्री कम रहा।

---
नौतपा में अधिक गर्मी पड़ने के संकेत नहीं
इस बार नक्षत्रों के अनुसार नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। इस दिन सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस दौरान लू चलती है और गर्मी के लिहाज से यह नौ दिन की अवधि सबसे अधिक तीव्र और तपती हुई मानी जाती है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार इस बीच एक या दो बार आंधी के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। 25 मई को जहां 37 से 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहने का अनुमान है। 26 मई को पारा 40 डिग्री सेल्सियस और 28 मई को 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान जा सकती है। 29 मई तक पारा 40 से 41 डिग्री तक जाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed