फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strong hot wind to move in city, public life affected

Faridabad News: शहर में चलने लगी तेज गर्म हवा, जनजीवन प्रभावित

Tue, 21 Apr 2026 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Strong hot wind to move in city, public life affected
फरीदाबाद में मंगलवार को भी गर्मी से परेशान रहे लोग ।संवाद
आने वाले दिनों में तापमान 43 पार रहने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में बढ़ती गर्मी और तेज गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय चलने वाली लू के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी का असर सबसे अधिक बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों पर देखा जा रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण डीहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी के चलते मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की संख्या में स्पष्ट बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासतौर पर डीहाइड्रेशन से पीड़ित लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बिना जरूरत धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।मौसम विभाग ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप का असर सबसे अधिक रहता है, इसलिए इस दौरान बाहर निकलने से बचना चाहिए। प्रशासन की ओर से भी सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था करने और लोगों को जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि इस भीषण गर्मी से होने वाली समस्याओं को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed