फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Striking clerks take out tricolor march

Faridabad News: हड़ताली लिपिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Tue, 25 Jul 2023 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Striking clerks take out tricolor march
फोटो-
विज्ञापन

शासन-प्रशासन-कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्लर्क एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से लघु सचिवालय सेक्टर 12 में में चल रहा लिपिकों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 21 वें दिन में प्रवेश कर गया। धरने पर बैठे लिपिकों ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली।

हरियाणा के सभी जिलों में राज्य कार्यकारणी के आदेशानुसार तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सुबह हड़ताली कर्मचारियों द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर लघु सचिवालय से पैदल चलकर शहीद स्मारक पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध रोष भी प्रदर्शित किया। मंगलवार को भूख हड़ताल पर भगवान सिंह, दिवाकर, सुखबीर एवं कमल सिंह व जय करण बैठे।जिला प्रधान सूर्य प्रताप ने बताया कि सभी कर्मचारी संगठनों का समर्थन लगातार मिल रहा है। हड़ताल के 21वें दिन हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के सचिव वीरेंद्र ने भी समर्थन दिया। यदि बुधवार तक लिपिकों के हक में फैसला नहीं आता है तो रोडवेज कर्मी हड़ताल पर बैठेंगे। जिला प्रधान सूर्य प्रताप तथा जिला कॉर्डिनेटर प्रदीप कुमार ने कहा कि उनकी मांग जायज है, यदि सरकार समकक्ष कर्मचारियों का बेसिक वेतन 35400 सरकार कर सकती है तो हमारा क्यों नहीं?। उप सचिव तारा चंद ने कहा कि सरकार चाहे कोई भी नीति अपना ले, परीक्षा में पास होंगे। नगर निगम के कर्मचारी नेता रमेश जागलान ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता छोड़े और लिपिकों की मांगों को पूरा करे। इस मौके पर बजरंग लाल जांगड़ा, भरत सिंह नेगी, सुरेन्द्र कुमार वर्मा, ज्ञान सिंह चौहान,मंजू , अतर सिंह भड़ाना, सुमन रानी व मीनू समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed