{"_id":"6898ed7d3b95cfcaf60e6d07","slug":"strictness-for-independence-day-suspicious-vehicles-are-being-monitored-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48910-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस के लिए सख्ती, संदिग्ध वाहनों पर रखी जा रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्वतंत्रता दिवस के लिए सख्ती, संदिग्ध वाहनों पर रखी जा रही नजर
विज्ञापन
होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में ठहरने वालों की जांच कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस ने जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस की ओर से जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला आदि जगहों पर चेकिंग की जा रही है। इस दौरान इन जगहों पर ठहरने वाले लोगों का रेकॉर्ड टीमें चेक कर रही हैं कि कोई संदिग्ध तो बीते दिनों यहां नहीं ठहरा।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कड़े इंतजाम करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी पुलिस उपायुक्त को निर्देशित किया है कि साथ लगते राज्यों व जिलों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का आदान प्रदान सुनिश्चित किया जाये। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र में किरायेदारों, घरेलू सहायकों, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड, साइबर कैफे, होटल/ढाबे, धर्मशाला, सराय, पार्किंग स्थल एवं अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
जोन अनुसार टीमें बनाईं गईं
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की ओर से सुरक्षा एजेंट, आईबी व सीआईडी कर्मचारियों की जोन वाइज एक-एक टीम बनाई गई है। ये टीमें जोन व थाना इलाकों में चेकिंग कर रही हैं। ये टीमें शहर के मॉल, सिनेमा हॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन, बाजार, होटल्स, गेस्ट हाउस, ओयो, धर्मशाला को चेक कर रहीं हैं। साथ ही सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले दुकानदारों और साइबर कैफे पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सभी थाना एसएचओ भी अपने- अपने इलाके में मेट्रो स्टेशन, मार्किट, मॉल, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र, पार्क आदि स्थानों पर चेकिंग कर रहे हैं।
थाना एसएचओ अपने इलाके में लगाएंगे नाके
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सभी थाना एसएचओ को वाहनों की निरंतर चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस संबंध में सभी थाना प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्र में दो जगहों पर नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यातायात पुलिस को भी चेकिंग कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
लोगों से सहयोग की अपील
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले के लोगों से अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन या किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना, डायल 112 या कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 पर एवं नजदीकी थाने में सूचना दें। फरीदाबाद पुलिस आमजन की सेवा, सुरक्षा, सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।