{"_id":"6489c800685c7143f40aeaf4","slug":"strictness-electricity-theft-of-12683-lakhs-caught-fir-on-185-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6825-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती : 126.83 लाख की बिजली चोरी पकड़ी, 185 पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती : 126.83 लाख की बिजली चोरी पकड़ी, 185 पर एफआईआर
Wed, 14 Jun 2023 07:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 14 Jun 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
सुबह 4 से शाम 5 बजे तक बिजली निगम की 47 टीमों ने 615 कनेक्शन जांचे
कुछ जगहों पर टीमों को लोगों का विरोध झेलना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिजली निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों से 126.83 लाख की बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान करीब 615 कनेक्शनों की जांच की गई। 185 बिजली चोरों पर एफआईआर दर्ज कराई गई। सबसे ज्यादा मामले ग्रेटर फरीदाबाद में मिले। बिजली निगम के मुताबिक, अभी यह अभियान जारी रहेगा। कुछ जगहों पर बिजली निगम की टीमों को लोगों का विरोध झेलना पड़ा।
जिले में करीब साढ़े 6 लाख घरेलू और व्यावसायिक बिजली कनेक्शन हैं। प्रतिदिन करीब 190 करोड़ यूनिट बिजली सप्लाई की जा रही है, जबकि शहर में बिजली की मांग 200 करोड़ यूनिट से अधिक है। कुंडी कनेक्शन और अन्य तरीकों से बिजली चोर निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे चोरों पर शिकंजा कसते हुए बुधवार को अभियान चलाया गया। कार्यकारी अभियंताओं की देखरेख में सुबह करीब चार बजे से शाम 5 बजे तक निगम की 47 टीमों ने करीब 615 जगहों पर जांच की, इस दौरान 185 चोर पकड़े गए।
इन जगहों पर कार्रवाई
बिजली निगम की ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन के कार्यकारी अभियंता नीरज दलाल ने बताया कि बुधवार को एनआईटी डिवीजन में 8 टीमों ने 109 जगहों पर जांच की। 4 बिजली चोरों पर 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन में 15 टीमों ने 180 जगहों पर जांच की गई। इस दौरान 38 बिजली चोरों पर 31.26 लाख का जुर्माना लगाया गया। बल्लभगढ़ डिवीजन में 12 टीमों ने 196 जगहों पर जांच की और 62 बिजली चोरों पर 40.16 लाख का जुर्माना लगाया। ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन में 12 टीमों ने 130 जगहों पर जांच की ओर 81 बिजली चोरों पर 55.04 लाख का जुर्माना लगाया। आंकड़े बता रहे हैं कि बिजली चोरी में ग्रेटर फरीदाबाद के लोग अव्वल हैं।
विज्ञापन
गर्मियों में बढ़ जाती है बिजली चोरी
अधिकारियों ने बताया कि गर्मियों में बिजली चोरी के मामले बढ़ जाते हैं। उपभोक्ता मीटर रीडिंग के साथ भी छेड़छाड़ करते हैं। साथ ही कुंडी लगाकर सीधा बिजली का इस्तेमाल करते हैं जिससे बिजली का बिल कम आता है। निगम को इससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। बिजली निगम ऐसे उपभोक्ताओं पर लगातार शिकंजा कस रहा है। बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इससे पहले निगम ने जनवरी में कार्रवाई कर 78 बिजली चोरों पर 59.38 लाख का जुर्माना लगाया था।
कार्रवाई से खफा लोगों नेथाने के बाहर प्रदर्शन किया
निगम की कार्रवाई से खफा झाड़सेंतली के लोगों ने सेक्टर-58 थाने के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप है कि बिजली निगम के कर्मचारियों ने घर में घुसकर फोटो क्लिक की। उस समय महिलाएं और बच्चे सो रहे थे। उधर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, लोगों के आरोप निराधार हैं, लोग विभाग को करोड़ों का पलीता लगा रहे थे। हालांकि सेक्टर-58 थाना प्रभारी ने बताया कि बिजली निगम की कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ देर शाम तक एफआईआर दर्ज की गई।
अधीक्षण अभियंता नरेश कक्कड़ के आदेशानुसार बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एक करोड़ से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी गई है।
-नीरज दलाल, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम