फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strict action will be taken against those collecting garbage without registration, Municipal Corporation issues ultimatum

Faridabad News: बिना रजिस्ट्रेशन कूड़ा उठाने पर होगी सख्त कार्रवाई, नगर निगम का अल्टीमेटम

Sun, 18 Jan 2026 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those collecting garbage without registration, Municipal Corporation issues ultimatum
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर एनजीओ, आरडब्ल्यूए व हाउसिंग सोसाइटियों के साथ मंथन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा उठाने का कार्य कर रहे वेंडरों के लिए रजिस्ट्रेशन अब अनिवार्य होगा। बिना पंजीकरण के कूड़ा उठाने वाले वेंडरों पर नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। यह चेतावनी नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्वच्छता से जुड़े हितधारकों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में दी।

नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में एनजीओ, आरडब्ल्यूए, हाउसिंग सोसाइटी, मास्टर ट्रेनर्स और समर्पित स्वयंसेवकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता से संबंधित मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा करना और आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर रणनीति तय करना रहा।
विज्ञापन


बैठक में कूड़ा उठान व्यवस्था को लेकर आए सुझावों पर प्रतिक्रिया देते हुए निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम क्षेत्र में काम कर रहे सभी वेंडरों को पहले निगम में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए जल्द सर्वे कराया जाएगा और बिना रजिस्ट्रेशन पाए गए वेंडरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कूड़ा निस्तारण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए विशेष रूप से बल्क वेस्ट मैनेजमेंट पर जोर दिया। निगम आयुक्त ने कहा कि गेटेड सोसायटी और आरडब्ल्यूए की इसमें अहम भूमिका है और बल्क वेस्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही निगम क्षेत्र में स्थित गेटेड सोसाइटियों की संख्या को लेकर भी अलग से सर्वे कराने की बात कही गई।

धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों को वालंटियर के रूप में जोड़ा जाएगा, ताकि वे निगम अधिकारियों के साथ मिलकर आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकें। बैठक में ‘जीरो वेस्ट होम’ की अवधारणा अपनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित समाजसेवियों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और हाउसिंग सोसाइटियों के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे। निगम आयुक्त ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार करने और उन्हें अमल में लाने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर एसबीएम एक्सपर्ट कल्पना मंडल, सफाई निरीक्षक मुख्यालय बिशन तेवतिया, हरवीर रावत, बृजमोहन शर्मा, जगवीर चौहान, निगम प्रवक्ता जोगेंद्र रावत सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, पर्यावरणविद, सामाजिक संगठन और आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed