फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Streets of three colonies will be built at a cost of Rs 2 crore.

Faridabad News: दो करोड़ रुपये की लागत से बनेंगी तीन कॉलोनियों की गलियां

Sun, 08 Dec 2024 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Streets of three colonies will be built at a cost of Rs 2 crore.
34 गलियों को सीमेंट और 15को इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनवाया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। विधानसभा की आदर्श नगर, गर्ग कॉलोनी और जैन कॉलोनी की गलियों को दो करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। शनिवार को निर्माण कार्य की शुरुआत स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल तुड़वाकर की गई। गर्ग कालोनी पार्ट दो और जैन कालोनी की 1 करोड़ 71 लाख की लागत से बनने वाली 34 गलियों को सीमेंट से बनवाया जाएगा। जबकि 15 गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनवाया जाएगा।

विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि बल्लभगढ़ की काॅलोनियों में रहने वाले लोगों तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। पहले लोग मीठे पानी के लिए प्रदर्शन करते थे, लेकिन अब मीठा पानी, सीवर लाइन के साथ साथ पक्की गलियों का निर्माण कार्य करवाया गया है। आदर्श नगर में मधु वाटिका के साथ वाले पॉकेट में टाइल्स से बनने वाली करीब 15 गलियों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस कार्य पर करीब 61 लाख की लागत आएगी। इन सभी गलियों में सीवर लाइन और पानी की लाइन का काम पहले ही हो चुका है । इस मौके पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम, टिपर चंद शर्मा, हर प्रसाद गौड़, राकेश आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed