फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stray dogs used to tear the seat of the scooty, frustrated sanitation worker committed suicide

Faridabad News: स्कूटी की सीट फाड़ देते थे लावारिस कुत्ते, परेशान होकर सफाईकर्मी ने दी जान

Fri, 04 Jul 2025 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs used to tear the seat of the scooty, frustrated sanitation worker committed suicide
परिजनों का आरोप-कहने के बावजूद कुत्तों को बांधकर नहीं रखता था पड़ोसी
विज्ञापन

पुलिस से लेकर नगर निगम में कई बार शिकायत की थी, पर नहीं हुई सुनवाई
पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ आत्महत्या के मजबूर करने का दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कल्याणपुरी में नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी जगन (50) ने शुक्रवार सुबह फंदा लगा लिया। परिजनों का आरोप है कि जगन गली के लावारिस कुत्तों से काफी परेशान था। आरोप है कि कुत्तों को उनके पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति खाना खिलाता था, जिसके चलते कुत्ते उसी के घर पर रहते थे। कुत्ते जगन के घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी की सीट फाड़ देते थे। इस बारे में उसने कई बार पड़ोसी से कुत्तों को बांधकर रखने को कहा था, लेकिन पड़ोसी ने ऐसा नहीं किया।
इसके चलते जगन ने पुलिस से लेकर नगर निगम में कई बार इसकी शिकायत की थी। शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना एसजीएम नगर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कल्याणपुरी निवासी जगन (50) नगर निगम में सफाई कर्मचारी था। परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटे व दो बेटियां हैं। मरने से पहले जगन ने शिकायत में बताया था कि उसके घर के सामने एक व्यक्ति गली के लावारिस कुत्तों को खाना खिलाता है और कुत्ते उसके घर पर ही रहते हैं। कुत्तों ने कई बार उसकी स्कूटी की सीट को फाड़ दिया, जिसको लेकर उसने पड़ोसी से कुत्तों को बांधकर रखने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद पड़ोसी ने कुत्तों को नहीं बांधा। इसके बाद जगन ने इसकी मौखिक तौर पर एनआईटी 3 नंबर पुलिस चौकी में भी शिकायत दी। इसके बाद पड़ोसी ने उसकी स्कूटी का फटा कवर बदलवा दिया। कुछ दिनों के बाद दोबारा से कुत्तों ने उसकी स्कूटी की सीट फाड़ दी जिसके बाद 26 मई को जगन ने लिखित तौर पर पुलिस और नगर निगम में लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए शिकायत दी।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं एक सिपाही ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और उसकी रिपोर्ट सबमिट कर दी। आरोप है कि तीसरी बार भी लावारिस कुत्तों ने उसकी स्कूटी की सीट फाड़ दी। इसको लेकर उसने पड़ोसी के साथ-साथ नगर निगम से फिर शिकायत की, लेकिन कहीं पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर शुक्रवार सुबह जगन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed